
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बाद भी अवैध शराब कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। नवीनगर में भी बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से देसी शराब निर्माण के साथ तस्करी का खेल जारी है। शराब माफिया अब प्लास्टिक पाऊच के जरिए चोरी छिपे शराब की तस्करी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। समय-समय पर पुलिस तथा उत्पाद विभाग द्वारा शराब की खेप पकड़ी जा रही है

बावजूद तस्करों में इसका खौफ नहीं है। इसी कड़ी में नवीनगर थाना पुलिस ने शराब की खेप को जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। जिसमें तस्कर द्वारा निर्मित देसी महुआ शराब की खेप खपाने की योजना थी। पुलिस ने तस्करों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने शराब तो बरामद कर लिया लेकिन तस्कर फरार हो गए। नवीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव के पहाड़ी से 110 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद किया है।
हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही तस्कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उक्त गांव के पहाड़ी में तस्करों द्वारा शराब कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम उक्त गांव पहुंची तो छुपाकर रखी गई शराब बरामद हुआ।
मामले मे नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाधयाय ने बताया कि शराब को जब्त कर थाना लाया गया है तथा पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध संशोधित मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 255/25 प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस धंधे में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। वही छापेमारी अभियान मे एलटीएफ प्रभारी रूप कमल सिंह,एस आई राजू कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
