• Wed. Feb 18th, 2026

27 लाख कांवरिया ने अब तक देवघर में किया जलाभिषेक,  3 करोड़ चढ़ाया चढ़ावा,

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2024

सावन के महीना में देवघर में शिव भक्तो  कि भीड़ उमड़ पड़ी, अब तक 27 लाख से अधिक भक्तो ने जलाभिषेक किया, यह सिलसिला जारी है. पढ़िए एक अंतर्कथा पर एक रिपोर्ट 

सावन का महीना अब बीतने जा रहा लेकिन शिव भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी.अभी भी देवघर के बाबा मंदिर में देश-विदेश से शिव भक्त की भीड़ जुट रही है. सुल्तानगंज से जल भरकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा मंदिर में लोग पहुँचते हैं और जलाभिषेक करते हैं.

अब तक देवघर पहुँचने वाले कांवरियों की बात करें तों उनकी संख्या बीते कुछ दिनों में 27 लाख पार कर चुकी है. जैसे जैसे सावन का महीना बीतता जा रहा है वैसे-वैसे कांवरिया के उत्साह में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

इस बीच देवघर जिला प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई है कि अब तक कितने कांवरियों ने जलाभिषेक किया और बाबा मंदिर को कुल कितनी आमदनी हुई.

27 लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक, 3 करोड़ कि हुई आमदनी

देवघर जिला प्रशासन के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजन किया गया. जिसमें जिले के उपयुक्त विशाल सागर जानकारी साझा करते हुए कहा कि श्रावणी मेले मे देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कांवरिया बाबा मंदिर पहुंचते है. जिसके कारण हर रोज लाखो लाख श्रद्धांलू जलाभिषेक करते है. वही 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हुई. तब से लेकर और अभी तक में कुल 27 लाख 49 हजार 495 कांवरिया ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया है. जिसमे आंतरिक अरघा से 17 लाख 45 हजार 396 कांवरिया ने जलाभिषेक किया है.

वहीं 9 लाख 36 हजार 755 कांवरियों ने जलाभिषेक किया है. वही 67 हजार 344 कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम माध्यम से जलाभिषेक किया है.

देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालु सिर्फ पूजा आराधना ही नहीं करते हैं, बल्कि अपने स्वेछा अनुसार चढ़ावा भी चढ़ाते हैं. जी हाँ श्रावणी मेले के शुरुआत से लेकर अब तक बाबा मंदिर को बाबा मंदिर परिसर में लगे 19 दान पेटी, विकास मद, शीघ्र दर्शनम कूपन एवं अन्य स्रोत से करीब 03 करोड़ की आमदनी हो चुकी है.

जिला प्रशासन अलर्ट कांवरियों को दे रही सुविधाएं

कांवरियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए देवघर जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह की सुविधा दी जा रही है जैसे जगह-जगह पर स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है. कांवरियो को ठहरने के लिए तीन जगह पर टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है. नवजात शिशु के लिए फीडिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है. कांवरियों के मनोरंजन के लिए शिवगंगा और जलसार पार्क में लेज़र लाइट शो की भी वयवस्था की गयी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *