• Wed. May 13th, 2026

10 वर्षों से बिछड़े माँ-बेटे को दारू थाना ने मिलाया, भावुक पल का बना साक्षी थाना परिसर

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग): दारू थाना की पहल पर 10 वर्षों से बिछड़े माँ और बेटे का मिलन संभव हो सका। थाना परिसर में जब माँ और बेटे ने एक-दूसरे को देखा तो माहौल भावुक हो गया। वर्षों की दूरी कुछ ही पलों में आँसुओं और खुशी में बदल गई।

 

इस सराहनीय कार्य में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी संवेदनशील सोच, तत्परता और मानवीय पहल के कारण एक बिछड़ा परिवार फिर से जुड़ सका। यह कार्य केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी मानवीय संवेदना और समर्पण को भी दर्शाता है।

 

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में टूटते रिश्तों को जोड़ने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

 

समाज के लिए यह एक बड़ी सीख है कि रिश्तों की अहमियत को समझें और ऐसे कार्यों से बचें, जिनसे परिवार और संबंधों में दूरियां पैदा हों। रिश्ते जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं, इन्हें संभालकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *