• Sat. Feb 14th, 2026

1 फरवरी से बदलेंगे कई नियम, LPG-CNG से लेकर FASTag तक पड़ेगा सीधा असर

admin's avatar

Byadmin

Jan 31, 2026

 

बिजनेस डेस्क:

रविवार, 1 फरवरी 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी, फास्टैग, क्रेडिट कार्ड के नियमों के साथ-साथ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं। आइए जानते हैं 1 फरवरी से लागू होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में—

 

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके तहत 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घट या बढ़ सकते हैं, जिससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है।

 

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद होंगे महंगे

देशभर में सिगरेट, तंबाकू और अन्य तंबाकू उत्पादों पर नया टैक्स लागू किया जाएगा। टैक्स बढ़ने से इन उत्पादों की कीमतों में इजाफा होना तय माना जा रहा है।

 

CNG, PNG और ATF की कीमतों पर भी नजर

एलपीजी की तरह ही CNG, PNG और एयरक्राफ्ट फ्यूल (ATF) की कीमतों की भी हर महीने समीक्षा होती है। CNG का उपयोग वाहनों में होता है, PNG रसोई गैस के रूप में घरों तक पाइपलाइन से पहुंचती है, जबकि ATF विमान ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होता है।

 

FASTag के लिए KYC की अनिवार्यता खत्म

1 फरवरी से FASTag के लिए केवाईसी वेरिफिकेशन की जरूरत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। नए नियमों के अनुसार अब फास्टैग जारी करने वाले बैंकों को ही सभी जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *