
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखण्ड : केरेडारी थाना परिसर में गुरुवार को आगामी 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केरेडारी प्रमुख महोदया सुनीता देवी ने की।और संचालन थाना SHO पिंटू कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सौहार्द वातावरण में दोनों पर्व मनाने की अपील की।

जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने कहा कि केरेडारी थाना क्षेत्र का इतिहास शांतिपूर्ण रहा है। इसलिए इस परंपरा को कायम रखते हुए सद्भाव के साथ पर्व मनाए।
उन्होंने शराब से दूर रहने की अपील की। पिंटू सिंह ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अभद्र भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपस्थित केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी वीडियो विवेक कुमार सीओ रामरतन वर्नवाल जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी बालेश्वर कुमार उप प्रमुख अमेरिका महतो कंडावेर मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश साव सलगा पंचायत पार्वती देवी उपमुखिया जागेश्वर महतो पताल के जनप्रतिनिधि सोहर महतो भाजपा नेता शेर सिंह,बदरूदीन मिया,अर्जुन राम,सुनील पांडे आजसू नेता कंचन यादव, निरंजन साव सलगा पंचायत सहायक रविंद्र कुमार , तापेश्वर साव सभी पत्रकार महोदय और अन्य सैकड़ो लोग विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
