• Fri. Mar 6th, 2026

होंडा सिटी कार से 348 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Mar 6, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेनी विगहा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के क्रम में कार से 348 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतिहारी जिला के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पिपराकोठी बुरकरवा गांव निवासी संदीप कुमार तथा पटना जिला के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा निवासी बाबुल विराट सिंह के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब एवं वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *