• Sun. Mar 22nd, 2026

हिंदुओं को षड्यंत्र के तहत जातियों में बांटना बंद करें -विवेक प्रताप सिंह 

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

 

 

कांके चौक बजरंगबली मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने मनाया रामोत्सव कार्यक्रम । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विवेक प्रताप सिंह ने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गिरजा शंकर पांडे सहित कई लोग शामिल हुए और भारत माता तथा राम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

हिन्दूवादी नेता विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान राम आदर्श पुरुष है और उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए उनके आदर्श जीवन चरित्र को घर-घर तक पहुंचाना है। प्रभु श्री राम जी ने माता शबरी के जूठे बेर खाए और केवट निषाद राज को गले लगाया। हम सभी हिंदू सहोदर भाई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्वेता साहू ने सभी बहनों को अपने धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

मौके पर स्वेता साहू, सलोनी श्रीवास्तव, श्रेया साहू, अंशिका राजपूत, स्वेता प्रजापति, गुनगुन कुमारी, शिवानी कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रतिमा कुमारी, तमन्ना साहू, चिंकी साहू, स्नेहा अग्रवाल, शिवानी कुमारी, सभ्या अग्रवाल, विद्या साहू उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *