• Fri. Mar 13th, 2026

हरली एवं चेपकला में शिव भक्तों द्वारा 51 फीट ऊंचे लट्टे में झूलने के पश्चात मंडा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jun 7, 2025

 

बड़कागांव: प्रखंड क्षेत्र के हरली एवं चेपकला पंचायत के शिव मंदिर में मंडा (बनस) पूजा शनिवार को संपन्न हो गया। दर्जनों शिव भक्त पूजा में शामिल हुए जिसमें चेपकला पंचायत के मुखिया अनिकेत नायक सही सभी शिव भक्तों ने 51 फीट ऊंचे लढ्ढे से परिक्रमा किये एवं प्रसाद स्वरूप फूल का छिड़काव किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु एवं महिलाओं द्वारा आंचल फैलाकर फूल को लपकने का प्रयास किये और अपनी मन्नत को पूर्ण किये।

मान्यता है कि फूल को घर में रखने से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके पूर्व शुक्रवार के देर रात को सभी शिव भक्त एवं शिव भक्तों के माता व पत्नियाँ माथे पर कलश लेकर दहकते हुए अंगारों में नंगे पांव चलकर भक्ति व आस्था का परिचय दिया। वहीं रात में टीम द्वारा छऊ नृत्य एवं भक्ति जागरण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया।

 

मौके पर रोशन लाल चौधरी ने सभी शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडा मेला मैं हमारे झारखंड की संस्कृति को दर्शाता है। इस मेले के आयोजन से गांव के लोगों को एक दूसरे से मिलने जुलने का अवसर भी प्राप्त होता है इसके साथ-साथ सभी भक्त अपने भक्ति का भी परिचय देते हैं। आगे उन्होंने हरली एवं चेपाकला मेला आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और कहां की आप लोगों ने सराहनीय काम किया है। पूजा के दौरान पार्वती शिबा महे की जयकारों से मंदीर प्रांगण गूँजता रहा। मेला में कई गांव से हजारों दर्शक मेला प्रांगण मे आये और मेले का लुफ्त उठाये।

पूजा एवं मेला संचालन को लेकर अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहित सभी शिवभक्त के अलावा दर्जनों ग्रामीणों ने पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *