
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के देवगना गांव निवासी श्याम लाल राम, बटेरन राम, कैलाश राम और मनीष कुमार के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के प्रयास से संबंधित दर्ज मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में एसआई कामिनी कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें चारों आरोपियों को गिरफ्तार
कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
