
जमशेदपुर यूनाइटेड फोरम ऑफ सेंट्रल बैंक यूनियन की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन के रवैये के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 ब्रांच के करीब 41 कर्मी हड़ताल पर है और सभी ब्रांच में कामकाज ठप है। झारखंड प्रदेश बैंक इम्प्लाइज एसोसियेशन के उप महासचिव हीरा अरकने ने बताया कि हड़ताल से बैंक की सभी शाखाओं में मिलाकर एक दिन में करीब 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा है कि बाईपरटाइट समझौते के विरुद्ध, सेंट्रल लेबर कमिश्नर की मध्यस्थता में हुए पिछले 24 मई को समझौता हुआ था। समझौता लागू न करने के खिलाफ पूर्व में स्थगित 24 और 25 मई की दो दिवसीय हड़ताल का यूनियन ने 19 एवं 20 सितंबर को आह्वान किया है। सेंट्रल बैंक प्रबंधन ने समझौते के खिलाफ एकतरफा निर्णय लेते हुए 3000 कर्मचारियों का ट्रांसफर शहर और जिले के बाहर रोटेशनल ट्रांसफर के नाम पर अप्रैल माह में कर दिया है। इसके खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक सेंट्रल बैंक यूनियन ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
