
हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने पवित्र पर्व राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस निर्णय को धार्मिक परंपराओं और जनता की आस्था के विरुद्ध बताते हुए उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में सदन के बाहर धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। विशेष रूप से हजारीबाग की रामनवमी पूरे देश में अपनी भव्यता, अनुशासन और ऐतिहासिक परंपरा के लिए जानी जाती है। हर वर्ष यहां निकलने वाले भव्य शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और पूरा शहर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर डीजे बजाने पर रोक लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह सीधे-सीधे लोगों की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हिंदू पर्वों और परंपराओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
प्रदीप प्रसाद ने यह भी मांग की कि हजारीबाग में आयोजित होने वाले ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत्र रामनवमी महोत्सव को राज्य सरकार द्वारा राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि रामनवमी के जुलूसों में परंपरा के अनुरूप डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार उत्सव मना सकें।
विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन को जनता की धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करता है, तब भी हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार डीजे बजाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, और इस पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक प्रतिबंध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
