
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में खेल संरचना के विकास का महत्वपूर्ण मुद्दा सदन में उठाया।

विधानसभा में विधायक श्री प्रसाद ने कटकमसांडी प्रखंड में लंबे समय से अधूरे पड़े स्टेडियम के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के पूर्ण होने से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा।

इसके साथ ही सदर प्रखंड स्थित सिलवार में जगन्नाथ धाम स्टेडियम के निर्माण की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया ।
उन्होंने कहा कि हजारीबाग शहर के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक सुसज्जित स्टेडियम का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने आगे कहा कि केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए कटकमदाग और दारू प्रखंड में भी नए स्टेडियम के निर्माण की मांग विधानसभा के सदन पटल पर रखा ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी उचित मंच मिल सके और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में खेल संरचना को सुदृढ़ करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यदि इन स्टेडियमों का निर्माण होता है तो इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिलेगा।
विधायक श्री प्रसाद ने सरकार से आग्रह किया कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित खेल परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक स्वीकृति और बजट उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
