• Wed. Mar 4th, 2026

स्व० सुधीर महतो की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गए 150 कम्बल

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

 

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड स्तरीय जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप ने पुरियारा गांव बिष्णु मंदिर परिसर में स्व सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंद व्यक्तियों को 150 कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर सचिन गोप ने कहा कि स्व सुधीर महतो ने जीवन भर गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

विधायक श्रीमती सविता महतो के द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बलों का वितरण किया गया, ताकि गरीब और बुजुर्गों को ठंड से राहत मिल सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विवेक चंद्र गोप, हरिचरण महतो, मंगल मांझी, शरत मंडल, प्रशांत पांडे, उदय कृष्ण महतो, उपेंद्र नाथ गोस्वामी, जमशेद टुडू, पदलोचन सिंह, बनमाली कुमार, दिलीप सिंह, सुफल सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *