• Wed. Feb 25th, 2026

सेवा पखवारा के तहत भाजपा द्वारा टीकाकरण शिविर का किया आयोजन

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Sep 21, 2022

 

रिपोर्ट: सूरज पासवान

झरिया: भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा झरिया विधानसभा में देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवारा 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर या कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य सेवा सप्ताह स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण देश के महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई, तलाव की सफाई के अलावे पूरे भारत में टीवी मरीजों के बीच में जाकर फल वितरण करने के अलावे विस्तृत रूप से जानकारी लेना आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर खादी कपड़ों की खरीदारी करना मुख्य रूप शामिल है। इस अवसर पर आज झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम में पूरे भारत में कोविड-19 को देखते हुए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध स्वास्थ्य चिकित्सक डॉ नरेश प्रसाद को नगर की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साहू ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति नहीं करती है जनता के बीच सेवा भावना के साथ भी समर्पित रहती है देश के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 तक के बाद पूरे भारत में वैक्सीनेशन करने का काम किया सांसद ने विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया कि या वैक्सीन गरीब अमीर सभी के लिए भारत सरकार ने मुफ्त व्यवस्था की है इसकी लागत 15000 का लगभग पड़ती है यह सरकार गरीबों के प्रति विशेष रूप से जागृत रहती है जिसका कारण कोविड-19 गरीबों को राशन मुहैया कराने से लेकर नगद राशि भी दी गई ताकि कोई भी भूखा ना रह जाए आज पूरे विश्व में भारत एक अलग पहचान बना रखी है डॉ नरेश प्रसाद ने कहा कि बीमारी कोई भी साधारण नहीं होती एक कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी इस को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ डोज से लेकर बूस्टर डोज लेकर अपने आप को सुरक्षित करें झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि लगातार कार्यक्रम करके लोगों को जागृत किया जा रहा है स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन के संकल्प के साथ कार्यक्रम धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रही है आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगर कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन ओबीसी के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *