• Fri. Feb 27th, 2026

सेल टासरा में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन 

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2025

 

 

बलियापुर – आसनबनी  सेल टासरा परियोजना के निर्माणधीन आर एंड आर कॉलोनी में  गुरुवार को सेल एवं केटीएमपीएल की ओर से सिलाई प्रशिक्षण व सुई धागा केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सीएसआर के अमितेश चंद्र ने कहा की कालीपुर, सरिसाकुंडी आसनबनी एवं अगल-बगल गांव की महिलाओं को चिन्हित कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाना है।

मुख्य महाप्रबंधक संजय तिवारी ने कहा कि सेल कंपनी एवं केटीएमपीएल अपने प्रभावित इलाके में सामाजिक विकास एवं कौशल विकास का कार्यक्रम चलाती रही है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक प्रभारी शिवराम बनर्जी सेल के पंकज मंडल, डीजीएम भू संपदा पंकज कुमार, डीजीएम खनन मनोज कुमार, टी रमेश आदि थे। प्रशिक्षण केंद्र में प्रथम बार 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *