• Sat. Apr 11th, 2026

सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री अरूण खेत्रपाल बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित ) 16 दिसंबर

admin's avatar

Byadmin

Dec 16, 2021
crescent ad

16 दिसंबर, 1971 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारत के आगे घुटने टेक दिए थे। युद्ध भारत ने जीता क्योंकि भारत के पास अरूण खेत्रपाल जैसे वीर सैनिक थे, जिनकी वजह से यह जीत मुमकिन हो पाई। भारतीय सेना के सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

16 दिसंबर, 1971 के दिन सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल दुश्मन के इलाके में अकेले रह गए थे। तभी सामने से 14 पाकिस्तानी टैंकों की स्क्वाड्रन ने हमला बोल दिया। अरुण अकेले ही उनसे भिड़ गए। दुश्मन के इलाके में अकेले लोहा ले रहे अरुण अरुण को वापस आने का हुक्म दिया लेकिन अरुण ने कहा कि मेरे टैंक की बंदूक अभी काम कर रही है, मैं दुश्मनों को गिराकर ही आऊंगा। यह कहने के बाद उन्होंने अपना रेडियो सेट ऑफ कर दिया जबरदस्त वीरता दिखाते हुए कई पाकिस्तानी टैंक धराशायी कर दिए। लेकिन 100 मीटर की दूरी पर बचे आखिरी टैंक का एक गोला सीधे उनके टैंक से जा टकराया और वह शहीद होगए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *