• Sun. Mar 22nd, 2026

सीनी एकता काली मंदिर में महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

​सरायकेला/सीनी। शनिवार को सीनी स्थित एकता काली मंदिर में महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

​कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाएं सीनी पंपु तालाब से कलश में जल भरकर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना करते हुए एकता काली मंदिर पहुँचीं। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
​प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जहाँ कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति और श्रद्धा के इस संगम में अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

​इस पूरे धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित आचार्य के साथ-साथ स्थानीय समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य रूप से:
​गोपीनाथ दे
​वासुदेव कर्मकार
​देबू दास
​प्रदुयत, राहुल, कुना, और रविन्द्र नाथ
​मंदिर समिति ने इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *