• Sat. Apr 4th, 2026

सीतारामडेरा गोलीबारी-मारपीट का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में 31 मार्च 2026 की रात हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

अपराधियों ने नंदू लोहार और जगनाथ पुष्टि पर गोली चलाई और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित के बयान पर सीतारामडेरा थाने में मामला दर्ज हुआ।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने तेज़ कार्रवाई करते हुए शहर छोड़ने की तैयारी में लगे चार आरोपियों—करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना, कुनाल मुंडा उर्फ छिल्ला—को मानगो बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए। पुलिस जांच में इनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *