
राजेश कुमार,

सीतामढ़ी, बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सात निश्चय-3” के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल के माध्यम से अब जिले के नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे और उसकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कुल 132 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड, अतिक्रमण आदि शामिल थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है और प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।
इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर पाएंगे और उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
