
पंकज ठाकुर
बड़कागांव।हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार गुरुवार को बड़कागांव में चलाए जा रहे कई अवैध नर्सिंग होम का औचक निरिक्षण किया। दर्जनों अवैध नर्सिंग होम के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार बड़कागांव में 8:00 बजे सुबह जैसे ही निरीक्षण करने पहुंचे वैसे ही स्वास्थ्य क्षेत्र में हड़कंप मच गई।आनन फानन में अवैध नर्सिंग होम एलोपैथिक जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड के संचालक अपने-अपने नर्सिंग होमो में ताला लगाकर भाग निकले। सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार 1:00 बजे तक बड़कागांव में निरीक्षण करते रहे। उनके चले जाने के बाद ताला बंद किए गए नर्सिंग होम संचालक नर्सिंग होम खोल दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने शांति सेवा सदन में जाकर जांच किया।जहां सभी प्रकार के कागजात एवं संसाधनों का अवलोकन किया।इस दौरान सिविल सर्जन ने शांति सेवा सदन के संचालक विवेक सोनी को बेहतर काम करने की सलाह दी। इसके बाद रुक्मणी भवन स्थित बंधन नर्सिंग होम सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पहुंचे।यहां बताया गया कि पहले से ही बंधन नर्सिंग होम के संचालक राजेश कुमार साव को सिविल सर्जन का आने की सूचना मिल चुकी थी। इस कारण वह ताला बंद कर भाग निकला।इस दौरान सिविल सर्जन ने ताला खुलवाने का प्रयास किया ,लेकिन कोई स्रोत नहीं मिला। चिंता जाहिर की गई थी कि अवैध नर्सिंग होम के संचालक ताला बंद करके चले गए हैं,अंदर में कोई मरीज होंगे तो बहुत दिक्कत होती होगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी बंद पाए गए नर्सिंग होम है,वह सभी अवैध है।इस पर कार्रवाई होगी।

*यह नर्सिंग होम बंद पाए गए*

हजारीबाग रोड स्थित रुक्मणी भवन में चल रहे बंधन नर्सिंग होम,आरोग्य नर्सिंग होम,इंडियन सिटी नर्सिंग होम, सेवन स्टार नर्सिंग होम में संचालक ताला लगा कर फरार हो गए।
*2 दिन के अंदर कागजात व संसाधन सही करा लें : सीएस*
सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कुछ नर्सिंग होम खुले हुए थें,उन लोगों को कहा जा रहा है कि जो नर्सिंग होम सरकारी नियम के अनुसार कागज नहीं बनाए हैं व संसाधन नहीं है ,वह पूरा कर लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बड़कागांव में दर्जनो अवैध अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर, पैथोलॉजी जांच घर चलाए जा रहे हैं. उन पर कार्रवाई होगी।
*लिंग जांच करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड वालों पर होगी कार्रवाई*
उन्होंने कहा कि जांच घरों एवं पैथोलॉजी में पैथोलॉजिस्ट होना आवश्यक है।वही प्रखंड में दो जगह होना चाहिए। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड वाले लिंग जांच भी करते हैं।इस पर बड़ी कार्रवाई होगी। मौके पर बड़कागांव के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some






Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com