• Fri. Feb 13th, 2026

सीआईएसएफ-बीआरबीसीएल द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण, छात्र-छात्राओं को सिखाए गए आग से बचाव के उपाय

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सुरार परिसर में सीआईएसएफ–बीआरबीसीएल (CISF–BRBCL) के तत्वावधान में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा एवं आग पर काबू पाने के सरल व व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर ए.के. तिवारी ने अपनी टीम के साथ किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना आवश्यक है।

उन्होंने आग के प्रकार, आग लगने के सामान्य कारण, प्राथमिक सावधानियां तथा घरेलू एवं विद्यालय स्तर पर उपलब्ध साधनों से आग बुझाने के तरीके को प्रशिक्षण के माध्यम से समझाया। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की भी जानकारी दी गई।इंस्पेक्टर ए.के. तिवारी ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपात स्थिति में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है।

उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि समय पर सूचना देना और सुरक्षित स्थान पर पहुंचना कितना जरूरी है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रितेश कुमार शर्मा, शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, अनूप कुमार, धीरेंद्र सिंह, विनय कुमार, पल्लवी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, उर्मिला कुमारी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सीआईएसएफ टीम का धन्यवाद किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान विशेष रुचि दिखाई और सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *