
धनबाद, 10 फरवरी 2026:
धनबाद महापौर प्रत्याशी श्री रवि चौधरी ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सिजुआ अंगर पत्थरा में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर खुलकर बात रखी और कहा कि यहां की सबसे बड़ी परेशानी पानी की किल्लत और जमीन के नीचे जलती आग है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “यहां नीचे भी मौत है और ऊपर भी मौत।”
रवि चौधरी ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन जलसंकट ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कोयला खनन क्षेत्र में रहने वाले लोग पहले से ही पानी की भारी समस्या झेल रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, हालात और भी बदतर होंगे और आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि वे मेयर बनते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता खदान प्रभावित इलाकों को पानी की समस्या से मुक्त कराना होगी। इसके लिए ठोस योजना बनाकर स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी राहत मिल सके।
सभा के बाद शाम को रवि चौधरी ने वासेपुर में भी एक जनसभा को संबोधित किया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी अपनी योजनाएं साझा कीं।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उनके साथ जवार खान, शाने रहमत, मो० महफूज आलम, खुर्शीद खान, नौशाद आलम, विक्की सिंह सहित कई समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some

संजय चौहान पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है तथा पटना से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में उनकी विशेष दक्षता रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने स्ट्रीटबज़ न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया है।


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
