• Sat. Feb 21st, 2026

सारंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

admin's avatar

Byadmin

Feb 21, 2026

 

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छोटा नागरा थाना क्षेत्र में पूर्व से बिछाए गए प्रेशर आईईडी (IED) की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

अभियान के दौरान अचानक प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर दो जवान घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला और नजदीकी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है, जहां उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विस्फोट के बाद पूरे सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल संभावित अन्य आईईडी की तलाश कर उन्हें निष्क्रिय करने में जुटे हैं, ताकि किसी भी बड़ी घटना को रोका जा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *