• Wed. Mar 11th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 जनवरी को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का होगा आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jan 6, 2026

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 जनवरी को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में बड़कागांव चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 9 जनवरी को स्वास्थ्य मेला की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसके लिए हर तरह से प्रखंड के सभी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की जा रही है। 24 स्टॉल के माध्यम से मेला में आने वाले लोगों को जांच, इलाज, परामर्श एवं दवा का वितरण की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि गर्भवती, धात्री महिलाओं, बाल स्वास्थ्य टीकाकरण स्टॉल, परिवार नियोजन हम दो हमारे दो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परामर्श,

इस कार्यक्रम में बच्चा उतना ही हो जितना आप चाहे और जब चाहे, आंख, नाक, गला, दांत की जांच एवं आवश्यकता अनुसार इलाज तथा ऑपरेशन, किशोरी जांच सह युवा मैत्री को जीवन शैली परामर्श, पोषण स्वास्थ्य, कुष्ठ, टीवी, मलेरिया, धूम्रपान से होने वाले हानि से संबंधित जानकारी, दी जाएगी। वरिष्ठ लोगों के लिए विशेष जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेला में योग के लिए भी प्रशिक्षक उपलब्ध रहेंगे जिन्हें आवश्यकता अनुसार योगा करने का भी परामर्श दी जाएगी।

आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड आईडी बनाने का स्टॉल भी लगाई जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के तहत पूर्व में मात्र 5 लाख का सहायता राशि मिलती थी वह राशि बढ़ाकर अब 15 लाख हो गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाल, हरा, पीला कार्ड एवं आधार कार्ड लगेगा। जबकि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए मात्र आधार कार्ड का ही आवश्यक है। प्रभारी डॉ कुमार ने कहा कि आभा कार्ड आईडी एक बार खुल जाने के बाद सभी तरह का रिकॉर्ड उसमें दर्ज रहेगी। कहीं भी फाइल या संचिका ले जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी सिर्फ आईडी दिखाने पर ही कहीं भी आपका स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। शिविर में दाल भात स्टॉल भी आने वाले आगंतुकों के लिए उपलब्ध रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *