
पंकज ठाकुर

बड़कागांव: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में प्रस्तावित 101 जोड़ी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बड़कागांव विधानसभा स्तरीय बैठक स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर खरांटी के प्रांगण में की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव एवं संचालन भगीरथ ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुमन गिरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियां और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम से जुड़ी विशेष जानकारी साझा करते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
तथा हाल मे ही नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष आदित्य साहू तथा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह को बधाई तथा शुभकामना दि गई ।
बैठक में मंडल क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। विशेष रूप से पंचायतों से वाहनों की उपलब्धता, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और विवाह स्थल तक आवागमन की व्यवस्था को लेकर गहन मंथन हुआ। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के समापन पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जुड़ा-दही का आयोजन किया गया,
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, नरेश साव, विनोद महतो,अशोक साव, कृष्णा गुप्ता, नितेश वर्मा, सुनील उंराव, सुरेंद्र महतो, मोहन कुमार यादव, गणेश प्रजापति, ज्योतिंद्र कुमार, जगलाल यादव, सुरेश प्रजापति
एंव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
