• Sun. Apr 12th, 2026

सरायकेला: सिंहभूम कॉलेज भवन उद्घाटन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को आमंत्रण नहीं, भाजपा ने बताया प्रोटोकॉल उल्लंघन

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला :भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के तहत बने दो मंजिला भवन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ को आमंत्रित न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और केंद्रीय मंत्री का अपमान बताया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि PM-USHA भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजना है, इसके बावजूद उद्घाटन समारोह के मंच पर लगे पोस्टर में न तो प्रधानमंत्री की तस्वीर थी और न ही रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नाम का उल्लेख किया गया। उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि PM-USHA के अधिकारियों, कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन और सिंहभूम कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर प्रोटोकॉल की अनदेखी की। झारखंड सरकार के शिलान्यास व उद्घाटन संबंधी प्रोटोकॉल के अनुसार, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित करना अनिवार्य है।

हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि केंद्र की योजना से बने भवन के उद्घाटन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि की उपेक्षा अस्वीकार्य है। उन्होंने मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *