
सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि कई वर्षों से सरायकेला सदर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्राइवेट नर्सिंग होम से सांठगांठ की शिकायत मिलती रहती थी, परंतु कोई सामने आने का साहस नहीं करता था।

आज सरायकेला निवासी दिनेश साहू ने उन्हें फोन पर सदर अस्पताल की मनमानी और गलत हरकतों की जानकारी दी। मौके पर श्री चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सदर अस्पताल में निजी नर्सिंग होमों से सांठगांठ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दीवानसाही के दिनेश साहू जी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने एक्स-रे करने में आनाकानी और प्राइवेट नर्सिंग होम की तरफदारी के विषय पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूरा सदर अस्पताल के सिस्टम को कटघरे पर खड़ा किया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कहा कि सरकार द्वारा करोड़ों रुपये देने के बावजूद आप लोगों ने सरकार की छवि खराब करने के लिए सदर अस्पताल को रेफरल अस्पताल बनाकर रख दिया है।
उन्होंने अस्पताल कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी आदतों से बाज आएं और भविष्य में दोबारा इस प्रकार से मरीजों को परेशान नहीं करे वरना जनता के आंदोलन के लिए तैयार रहें। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर द्वारा उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है कि ऐसे कर्मियों के ऊपर कठोर कार्रवाई करें जो मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और निजी नर्सिंग होमों को बढ़ावा देते हैं।
साथ ही, अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्राइवेट नर्सिंग होम से सांठगांठ की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जैसी समस्या उस प्रकार से हल करने का उपाय करते हैं अस्पताल प्रबंधन द्वारा तुरंत उनके परिजन का एक्स-रे करना इस बात का प्रमाण है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
