• Tue. Mar 24th, 2026

सरायकेला :राम नममी के मद्देनज़र अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल ने विभिन्न अखाड़ों का किया निरिक्षण ।

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

 

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न राम नममि अखाड़ा का चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने जायजा लिया इसी क्रम में झिमरी के हाटतोला स्थित बजरंगबली अखाड़ा का जायजा लिया,मालुम हो कि पिछले साल राम नममि के बाद झिमरी में

लड़की भगा कर ले जाने के मामला को लेकर झड़प ने बिकराल रूप ले लिया था,जिससे कुछ घर एवं दुकानों को आग के हवाले कर दिया था,पुलिस के जवान भी चोटिल हुए थे,लगभग दो महीने प्रशासन का पहरा से आपसी भाई चारा कायक हुआ है।जिस कारण प्रशासन किसी भी तरह से जोखिम नहीं लेना चाहती है, जिससे कि किसी भी प्रकार का कोई उन्माद दोबारा उत्पन्न ना हो।

वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल अरविंद कुमार बिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि राम नममि में होने वाले जुलूस के रूट को लेकर जायजा लिया जा रहा है,इसी क्रम में झिमरी के हाटतोला स्थित बजरंगबली अखाड़ा का जायजा लिए,उन्होंने कहा कि अखाड़ा समिति को विशेष दिशा निर्देश दिया गया जिससे कि राम नममी पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पार हो सके।

झिमरी में हुए झड़प के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी स्थिति एकदम सामान्य है,किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है, लोगो ने घटना के बाद से बहुत कुछ सीखा है,यदि कुछ घटना घटती है तो समस्याएं सबको होती है,लोगो ने आपसी भाईचारे का साथ त्यौहार को मनाने का निर्णय लिया है।आगे उन्होंने अभी को राम नममी की बधाई दिए है और प्रभु श्री राम के मार्ग पर चले निःसन्देह क्षेत्र में विकास होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *