• Thu. Apr 2nd, 2026

सरायकेला: राजनगर प्रखंड के गृह रक्षक अभ्यर्थियों की शारीरिक जाँच परीक्षा संपन्न, बिरसा मुंडा स्टेडियम में जुटा उत्साह।

admin's avatar

Byadmin

Apr 2, 2026
crescent ad

सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन प्रक्रिया के तहत राजनगर प्रखंड की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में 01 अप्रैल को महिला अभ्यर्थियों और 02 अप्रैल को पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता-सह-लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

आंकड़ों के अनुसार, राजनगर प्रखंड से कुल 1778 अभ्यर्थियों (652 महिला और 1126 पुरुष) में से 1160 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

शारीरिक दक्षता के पहले चरण यानी दौड़ में 320 महिला और 185 पुरुष सफल रहे, जिन्होंने बाद में ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट और हिन्दी लेखन परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की पारदर्शिता के लिए औपबंधिक अंक पत्र (Provisional Marksheet) आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड कर दिया है। स्पष्ट किया गया है कि यह अंतिम मेधा सूची नहीं है; अंतिम सूची सभी प्रखंडों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *