• Fri. Mar 27th, 2026

सरायकेला में रामनवमी की अभूतपूर्व धूम: भक्ति और शौर्य के संगम से सराबोर हुई ‘छऊ नगरी

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

सरायकेला – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के शुभ अवसर पर शुक्रवार को छऊ नगरी सरायकेला में श्रद्धा, शक्ति और परंपरा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा और सड़कों पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि तिल रखने की जगह नहीं बची।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

महावीर बजरंग अखाड़ा, पठागार रोड (मजना घाट) स्थित अखाड़ा समिति में उत्सव के दौरान विशेष रौनक रही। यहाँ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सरायकेला राजा आदित्य प्रताप सिंह देव, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य और अधिवक्ता जलेश कवि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

अखाड़ा समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें पारंपरिक रूप से भगवा पगड़ी और भगवा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री सोरेन ने सरायकेला वासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत रखते हैं।

 

 

वहीं पुराना बस स्टैंड स्थित प्राचीन बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और संकट मोचन हनुमान के स्वरूप में सजे कलाकारों की अलौकिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर इन जीवंत विग्रहों का आशीर्वाद लिया।

 

बाजे-गाजे की गूँज के बीच युवाओं ने पारंपारिक अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन किया। लाठी तलवार और अन्य शास्त्रों के साथ युवाओं ने हैरत अंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

उत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन और मजिस्ट्रेट की भूमिका सराहनीय रही । विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे -चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *