• Thu. Feb 12th, 2026

सरायकेला : मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता के खिलाफ चांडिल में रैली, सरकार से वापस लेने की मांग ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 12, 2026

 

चांडिल : केंद्र सरकार द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में गुरुवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मजदूर संगठनों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह रैली 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में एआईयूटीयूसी, एआईकेकेएमएस तथा संयुक्त किसान मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

रैली चांडिल बस स्टैंड से प्रारंभ होकर चौक बाजार होते हुए चांडिल डाक बंगला तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि नई श्रम संहिताएं मजदूरों के मौलिक अधिकारों को कमजोर करती हैं और सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार तथा ट्रेड यूनियन अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि इन संहिताओं के लागू होने से ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो व्यापक हड़ताल भी की जाएगी।

रैली के अंत में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से चारों श्रम संहिताओं को अविलंब वापस लेने की मांग की तथा मजदूर हित में ठोस कदम उठाने की अपील की। दिल्ली में बड़ी संख्या में किसान और मजदूर वर्ग के लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *