
सरायकेला –

झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सरायकेला पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद केप्रत्याशी सुमित चौधरी के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने जीत का हुंकार भरते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा झारखंड की सभी 48 नगर निकायों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार के कुशासन से त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है।
पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की नाराजगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए साहू ने स्पष्ट किया कि ये सभी बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा, “चंपई सोरेन हमारे परिवार के अभिन्न अंग और पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।”
सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में झारखंड विकास की पटरी से उतर चुका है। उन्होंने कहा राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
सरकार की नीतियां जनविरोधी रही हैं।
विकास के नाम पर पिछले 6 सालों में कोई धरातलीय कार्य नहीं हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव, नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, मंडल अध्यक्ष बीजू दत्त, राजकुमार सिंह तथा पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
