
सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी ग्राम में 26 अप्रैल 2025 को लव जिहाद के एक मामले में निर्दोष ग्रामीणों को जेल में डाला गया था, जो अब जेल से बाहर निकल चुके हैं। इन ग्रामीणों को सरायकेला मंडल कारा जेल से रिहा होने के बाद भाजयुमो जिला मंत्री आकाश महतो द्वारा क्रांतिकारी भाई-बहनों ने पुष्प माला और भगवा वस्त्र ओढ़ाकर बधाई दी।

क्या है मामला …? झिमड़ी ग्राम में तस्लीम अंसारी नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक हिंदू बहन को बहला-फुसलाकर उनके घर वालों को जान से मारने की धमकी देकर जबरन उठा ले गया और फर्जी तरीके से धर्म परिवर्तन कराकर फर्जी निकाह कर लिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो प्रशासन ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया और निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल में डाल दिया।

कौन हैं रिहा हुए ग्रामीण..?
जेल से बाहर निकलने वालों में सुधीर कर्मकार, जयचंद कुमार, वासुदेव महतो, सरस्वती कुम्हार, पारु देवी, चित्त महतो, सुशीला महतो और सुशील मछुआ शामिल हैं। इन सभी को सरायकेला मंडल कारा जेल से रिहा किया गया है। लव जिहा कांड में विशेष रूप से सहयोग करने लिए रांची लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह रक्षा मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत बरन महतो ,राज्यसभा सांसद ड्रा ० प्रदीप वर्मा को भाजयुमो जिला मंत्री आकाश महतो ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया इस पुष्प माला व भगवा वस्त्र से सम्मानित करने दौरान मिथुन रूहीदास, अनिल सिंह सरदार, विदेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
