
सरायकेला : नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नारायण प्राइवेट आई टी आई लुपुंगडीह चांडिल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ जटाशंकर पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथियों को डॉ जटाशंकर पांडे द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके एक बूंद रक्त किसी जरुरतमंद को नव जीवन मिल सकता है।

डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता देवाशीष राय, आशीष कुंडू, नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, अधिवक्ता निखिल पांडे, प्राचार्य जयदीप पांडे, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ पी पटेल, अनामिका कुमारी, ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर उषा मुर्मू, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, नीतीश कुमार, गीता कुमार, श्रावण कुमार आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
