
सरायकेला: उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने आज नगर निगम, आदित्यपुर कार्यालय कक्ष में शहरी विकास योजनाओं, विशेषकर पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इन योजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

जल एवं ठोस अपशिष्ट उपचार संयंत्रों का निरीक्षण

बैठक के बाद, उपायुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीतारामपुर, सॉलिड ट्रीटमेंट प्लांट, सीतारामपुर और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सपड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यस्थलों पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
पर्यटन स्थल के विकास हेतु भूमि का अवलोकन
इसके बाद, उपायुक्त ने आदित्यपुर पुलिया और गम्हरिया स्थित गंजिया बराज का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रिवर्स फंड डेवलपमेंट योजना के तहत पर्यटन स्थल के विकास के लिए उपयुक्त भूमि/स्थल के चयन हेतु अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी, गम्हरिया को भूमि के सीमांकन और आगे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, अंचल अधिकारी, गम्हरिया श्री अरविंद कुमार वेदिया, अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी और निर्माण एजेंसी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
