• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला: ‘डायन’ बताकर महिला को घर से घसीटकर पीटा, FIR के बाद भी मिल रही जान से मारने की धमकी; पीड़िता ने SP से लगाई गुहार।

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

सरायकेला: जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरांगकोचा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बिजल कालिंदी ने आज सरायकेला एसपी (SP) को ज्ञापन सौंपकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, बीते 21 दिसंबर 2025 को गांव के ही रवि कालिंदी, दुर्गा चरण कालिंदी, धनु कालिंदी, सचिन कालिंदी, सागर कालिंदी और शिवम कालिंदी ने उसे ‘डायन’ कहकर घर से घसीटा और बेरहमी से मारपीट की। काफी संघर्ष के बाद 30 जनवरी 2026 को ईचागढ़ थाने में मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

 

केस उठाने का दबाव और धमकियां:

पीड़िता ने एसपी को बताया कि जब से मामला दर्ज हुआ है, आरोपी निरंतर केस उठाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि रवि कालिंदी के साथ आबिद अंसारी, तुलसी उरांव और लखन कालिंदी जैसे आपराधिक प्रकृति के लोग देर रात घर आकर जान से मारने की धमकी देते हैं। स्थानीय थाने और एसडीपीओ चांडिल को लिखित सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

 

प्रशासन से मांग:

पीड़िता बिजल कालिंदी ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *