
सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित शिशु मंदिर के समाने शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान डेनियल कालुंडिया (19 वर्ष), अरब हेंब्रम और अशोक तिर्की के रूप में हुई है। तीनों तितरबिला के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। जैसे ही वे सरायकेला शिशु मंदिर के सामने पहुँचे, सामने से आ रहे एक ट्रक की तेज रोशनी (हाई बीम) के कारण बाइक चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया। अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए।

घटना के तुरंत बाद नगर पंचायत सरायकेला मनोज चौधरी और अन्य लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाई गई। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, सरायकेला ले जाया गया।
डेनियल कालुंडिया फिलहाल सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
अरब हेंब्रम और अशोक तिर्की को प्राथमिक उपचार के बाद इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की छानबीन जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
