
सरायकेला: नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच शुक्रवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री मनोज चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ सरायकेला की सड़कों पर उतरकर भारी हुंकार भरी। सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य और जिला उपाध्यक्ष भोला महंती की अध्यक्षता में निकली इस विराट जन रैली ने पूरे शहर का माहौल चुनावी रंग में रंग दिया।

रैली की शुरुआत मनोज चौधरी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय से हुई। इस दौरान “सुनो सरायकेला, चुनो काम वाला” और “गली-गली में नारा है, मनोज चौधरी हमारा है” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया, जो हाथों में जलती हुई टॉर्च लेकर विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे थे।

यह विशाल रैली चुनाव कार्यालय से निकलकर नगर के प्रमुख स्थलों जैसे:
संजय चौक,कालूराम चौक,थाना चौक,
इंद्र टांडी
इन क्षेत्रों से होते हुए रैली ने पूरे सरायकेला का भ्रमण किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज चौधरी ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और ‘टॉर्च छाप’ पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की भावुक अपील की।
मौके पर मौजूद शंभू आचार्य और भोला महंती ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए एक कर्मठ और काम करने वाले व्यक्ति की जरूरत है, जिसे जनता मनोज चौधरी के रूप में देख रही है। रैली में भारी संख्या में नगर वासियों, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी ने अन्य प्रत्याशियों के खेमे में हलचल तेज कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
