
सरायकेला मंगलवार सुबह 7:00 बजे से ही मतदनकेंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं. इधर सरायकेला अनुमंडल में भी मंगलवार को पांच प्रखंडों में सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें मतदनकेन्द्रों पर देखी गई. बता दें कि सरायकेला- खरसावां जिला के खरसावां, कुचाई, राजनगर, सरायकेला, गम्हरिया के विभिन्न बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. सभी जगहों पर शांति पूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है. जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के लिये मतदान किया जा रहा है. तेज धूप व गर्मी के कारण मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे हैं. बता दें कि मंगलवार को होनेवाले तीसरे चरण में कुल 11 जिला परिषद, 101 पंचायत समिति सदस्य, 79 मुखिया और 1002 वार्ड सदस्यों के भविष्य का फैसला होना है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
