• Mon. Mar 30th, 2026

सरायकेला: केबीपीएस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में चतुर्थ अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 30, 2026

 

सरायकेला – केबीपीएस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को चौथी अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों का वार्षिक परीक्षा फल भी घोषित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “जब तक अभिभावक विद्यालय से जुड़कर अपनी बातें साझा नहीं करेंगे, तब तक बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। बच्चे अक्सर संकोची स्वभाव के होते हैं, इसलिए अभिभावकों का यह दायित्व है कि वे बच्चों के विचारों और मनोभावों को विद्यालय तक पहुँचाएँ।”

 

नगर अध्यक्ष ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ अंक पत्र (Report Card) प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी रुचियों का ध्यान रखना आवश्यक है। अभिभावकों और शिक्षकों के दबाव में बच्चों की स्वाभाविक उन्नति नहीं रुकनी चाहिए।

मीनाक्षी रजक ने बैठक के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रवीण कुमार रथ ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण दिया।

विद्यालय की ओर से बताया गया कि आगामी 6 अप्रैल से सभी कक्षाओं का नया सत्र प्रारंभ होने वाला है। इससे पूर्व नामांकन (Admission) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके तुरंत बाद विधिवत पाठ्यक्रम का संचालन शुरू होगा इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, सुरेश कुमार अग्रवाल, संतोषी साहू समेत प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंच का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार प्रमाणिक ने किया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं शिक्षकोतर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed