
सरायकेला/नीमडीह: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह और आसपास के गांवों में एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने आदरडीह से नीमडीह प्रखंड कार्यालय (रघुनाथपुर) तक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली और प्रखंड परिसर में धरना दिया।

बिना अनुमति कार्य शुरू करने का आरोप प्रदर्शनकारियों ने अंचल अधिकारी (CO) को 4 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कंपनी द्वारा 2022-23 से ही प्रायोजित रूप से गैर-कानूनी तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी बिना ग्राम सभा की अनुमति के कार्य प्रारंभ कर रही है, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है। इस संबंध में 28 नवंबर 2025 को उपायुक्त (DC) को भी सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

खेती और आजीविका पर संकट रैली का नेतृत्व कर रहे राधानाथ कुमार और आशुतोष महतो ने कहा कि अधिग्रहित की जा रही भूमि उपजाऊ खेती योग्य जमीन है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि उनकी जमीन छीन ली गई, तो वे बेघर हो जाएंगे और उनकी आजीविका का एकमात्र साधन खत्म हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेसा कानून और ग्राम सभा की शक्तियों के तहत कोई भी औद्योगिक कार्य ग्रामीणों की सहमति के बिना संभव नहीं है।
प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र के 6 मौजा के ग्रामीण सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
रैली में शक्ति पद मण्डल, बिजय रजक, निरंजन महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिला शक्ति मौजूद रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
