• Wed. Dec 31st, 2025

सभा स्थल का कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया जायजा, राहुल गांधी के स्वागत को लेकर उत्साह चरम पर

Byadmin

Nov 4, 2025

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

कुटुंबा (औरंगाबाद), 4 नवम्बर 2025: को कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय खेल मैदान, कुटुंबा गढ़ में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस मौके पर राष्ट्रीय कांग्रेस प्रभारी – औरंगाबाद), वीरेंद्र सिंह राठौर (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), महेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), नीलम सिंह (प्रखंड अध्यक्ष, कुटुंबा), सुरेंद्र यादव (जिला परिषद सदस्य), अजय राम,

आरिफ खान, सोमदेव तथा नीरज मेहता उपस्थित रहे।नेताओं ने मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, बिजली-पानी की सुविधा और प्रशासनिक सहयोग से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। सभा को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। आशीष, कांग्रेस प्रभारी

(औरंगाबाद) ने कहा कि “राहुल गांधी जी का यह दौरा बिहार कांग्रेस के लिए नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा। जनता में भारी उत्साह है और सभी व्यवस्थाएँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की यह सभा प्रदेश स्तर पर आयोजित बड़ी सभाओं में से एक होगी, जिसमें आसपास के जिलों से भी कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *