
धनबाद : जहां एक तरफ पूरा भारत एक सशक्त संविधान और गौरवशाली लोकतंत्र का पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा था तो वही दूसरी तरफ धनबाद जिला के झरिया शहर मे संविधान को दरकिनार करते हुए अधेड़ महिला सफाई कर्मचारी को बीच सड़क उसी के झाड़ू से इस कदर पीटा गया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया । सोशल मीडिया पर महिला के पिटाई का वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो गया।

जानिया क्या है पूरा मामला :-

सोमवार 26 जनवरी की दुपहर लगभग 11 बजे झरिया बाजार स्थित बाटा मोड कपड़ा पट्टी स्थित बाजार मे कोइरीबांध सकिन बाल्मीकि कॉलोनी निवासी प्राइवेट सफाई कर्मचारी मंजू देवी ( 46 वर्ष) साफ सफाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय दुकानदार सुनील केशरी उक्त महिला सफाई कर्मी को दुकान के समीप पड़े कचड़ा को हटाने के लिए कहा। जिसपर महिला सफाई कर्मी मंजू देवी ने मना करते हुए कहा कि आप मुझे कभी भी साफ सफाई का पैसा नहीं देते हैं तो मे यह नहीं कर सकती। महिला सफाई कर्मी मंजू देवी की बात सुन सुनील केशरी इतना तिमतिमा गया कि ना आओ देखा ना ताओ सीधे महिला सफाई कर्मी पर गाली गलौज करते हुए टूट पड़ा । सुनील केशरी ने महिला सफाई कर्मी के हाथों से उसका झाड़ू छीन कर ताबड़तोड़ पिटता रहा। उसे इतना भी नहीं समझ आया कि आखिर वो जिसे सरेआम पीट रहा है वह एक बुजुर्ग महिला है। इस दौरान राहगीरों द्वारा घटनाक्रम का विडियो भी बना लिया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही वृद्ध महिला के परिजन और मोहल्ले के लोगो द्वारा उक्त दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत झरिया थाना मे कर इंसाफ की गुहार लगाई है। वही वाल्मीकि महापंचायत समाज के केंद्रीय अध्यक्ष पंकज वाल्मीकि ने पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए। प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
