• Sat. Feb 14th, 2026

सड़क सुरक्षा समिति सदस्य राजाराम गुप्ता ने की मानवता की मिसाल पेश

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

चाईबासा:-सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने शनिवार को कोर्ट रोड में मार्ग के समीप अचेत अवस्था में पड़े एक (लगभग 70 वर्षीय) अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को लावारिस स्थिति में पाया। वही उसे इलाज की नितांत आवश्यकता थी।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रात्रि में अज्ञात वृद्ध व्यक्ति भटककर यहां आ गया था। इसके पश्चात राजा राम गुप्ता ने एंबुलेंस मंगवा कर उसे मार्ग से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया।

जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ बारियल मार्डी की देखरेख में इलाज प्रारंभ हुआ। वहीं राजाराम गुप्ता द्वारा अज्ञात व्यक्ति के घर का पता लगाया जा रहा है। ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *