
दारू हजारीबाग :- एनएच 522 हजारीबाग से बगोदर जाने वाली सड़क के ठीक किनारे दारू प्रखंड के पेटो, पुनई और बरकट्ठा से जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है। हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून और ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई करने लगे। मुखिया फरजाना खातून ने बताया कि हमलोग हमेशा से इस सड़क के लिए आवेदन देते रहे हैं लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई। इस सड़क पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके साथ ही पेटो स्थित स्कूल में बच्चे पढ़ने जाते हैं लेकिन इस सड़क की हालत और इसमें भरे पानी के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जाना चाहते हैं और ग्रामीण काफी परेशान हैं कि आने-जाने में इतनी परेशानी होती है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं. इस सड़क पर दर्जनों यात्री और दो पहिया, चार पहिया वाहन चलते हैं. जहां यात्री यात्रा से पहले भगवान को याद करते हैं. इसके साथ ही दूसरे मार्ग हरली पंचायत भवन को जाने वाली सड़क की हालत भी ऐसी ही है, जिस पर प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण पंचायत भवन आते-जाते हैं, जो कि हरली पंचायत भवन, श्मशान घाट और छठ घाट को भी मार्ग जोड़ता है, जिससे लोगों को वहां जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बार-बार मांग के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ है, इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इस सड़क को सुधारने की मांग की है। लेकिन आज तक न तो सड़क में सुधार हुआ है और न ही लोगों को कोई राहत मिली है। जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीण त्रस्त हैं। सड़क की उपेक्षा यह साबित करती है कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ऐसे मामलों में कितने असंवेदनशील हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क का काम नहीं हुआ तो वे एनएच 522 को जाम कर देंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
