• Sat. Mar 7th, 2026

श्वेता कुमारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए की परीक्षा में पाई सफलता

admin's avatar

Byadmin

Nov 7, 2025

बोकारो

बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के 1सी/18 स्वांग कोलियरी के भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के भूतपूर्व महामंत्री पारसनाथ ओझा की पोती, संतोष ओझा एवं पूनम देवी की पुत्री श्वेता कुमारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

श्वेता कुमारी दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी है। श्वेता की प्राथमिक शिक्षा स्वांग से हुई है और डीएवी स्वांग से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास कर कोलकाता विश्वविद्यालय से बीकॉम करते हुए सीए की तैयारी शुरू की।

श्वेता ने बताया कि सीए की कठिन तैयारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं और आर्टिकलशिप के साथ-साथ पढ़ाई का भी संतुलन बनाए रखना पड़ा। वह अपने पहला प्रयास में यह सफलता पायी है। श्वेता के पिता निजी नौकरी करते हैं। जबकि मां पूनम देवी एक गृहिणी है। और श्वेता के भाई अभी 12वीं में एवं बहन 10वीं में पढ़ाई कर रहे है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *