• Wed. Mar 11th, 2026

श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के पंडाल का हुआ भूमिपूजन, कमिटी के सदस्य पूजा को लेकर उत्साहित,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 9, 2022
  • सरायकेला  के  कांड्रा में शुक्रवार को श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी पंडाल का भूमि पूजन पंडित श्यामा पद बनर्जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. मालूम हो कि यहां 1951 से दुर्गापूजा का आयोजन श्रद्धा भाव से किया जाता है. कोरोना काल के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन होने से सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है. यहां दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो, एस के दास, कृष्ण पाल वार्ष्णेय, अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा,महासचिव के दुर्गा राव,सहसचिव राजेन्द्र मण्डल(राजू),कोषाध्यक्ष विजय महतो, विपिन कुमार वार्ष्णेय,संजय वार्ष्णेय, अमर दे , प्रदीप मिश्रा, राजेश गुप्ता, अजय वर्मा,अनिकेत सिंह, सुमित नंदी,राजकुमार गुप्ता,और सभी सदस्य भूमि पूजन के अनुष्ठान में उपस्तिथ थे. सदस्यों ने एक स्वर आह्वान किया कि इस वर्ष श्रद्धाभाव व धूमधाम से पूजा आयोजित की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *