• Fri. Mar 27th, 2026

श्री राम सनातन समिति की शोभायात्रा से चांडिल भक्तिमय

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

सरायकेला : चांडिल श्री राम सनातन समिति के बैनर तले पुराना पेट्रोल पंप से श्री श्री 108 खेलाई चंडी कॉलेज मोड़ बजरंग बली मंदिर तक निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष डीजे की धुन में भक्त भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चले। ‘जय श्री राम’ के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान। रास्ते में शरबत, चना-गुड़ और शीतल जल की सेवा व्यवस्था से भीड़ का उत्साह तेज धूप में भी बना रहा। शाम 7.30 बजे खेलाई चंडी मंदिर परिसर में चांडिल साधु बांध मठिया के महंत इन्द्रानंद सरस्वती जी द्वारा दीप प्रज्जलित के साथ सैकड़ों महिलाए पुरुष हाथ दीप प्रज्जलित करके हनुमान जी की आरती के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया गया। दृश्य अद्भुत अतिसुंदर था।सभी राम भक्तों द्वारा एक ही शुरू हनुमान चालीसा पाठ किया । उसके प्रश्चात सभी भक्तो द्वारा अपने दीप को बजरंग झंडा के नीचे समर्पित किया गया । एंब महा प्रसाद सभी भक्तो ने ग्रहण किया ।

 

 

चांडिल शुक्रवार की देर शाम श्री राम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल के नेतृत्व में पुराना पेट्रोल पंप से कॉलेज मोड़ स्थित खेलाई चंडी बजरंग बली मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष राम भक्त शामिल हुए और जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

भक्तगण भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह शरबत, चना-गुड़ और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी, जिससे गर्मी के बीच भी लोगों में उत्साह बना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *