• Sat. Mar 28th, 2026

श्री राम नवमी महोत्सव में लोगो को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 28, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार अवस्थित श्री महाबीर मन्दिर के प्रांगण में श्री रामनवमी पूजा महोत्सव पर उत्साह चरम पर है, चारों तरफ भक्ति गीत बज रहे हैं, तो जय श्रीराम के नारे भी लगाया जा रहे हैं, माहौल पूरी तरह से भक्तिमय दिखा। दिनभर श्री महाबीर मंदिर के प्रांगण में स्थापित भव्य राम दरबार में पूजा अर्चना होती रही और भक्त वहां पहुंचते रहे। वही मौके पर आरती पूजन में बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

वही श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव मे सहयोग करने वाले लोगो को श्रीमहाबीर सेवा समिति के द्वारा कार्यक्रम मे शामिल होने वाले का अभिनंदन किया। कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय,एस आई संजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्षा प्रियंका सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, समाजसेवी लाल गोविंद सिंह, विकास कुमार, व्यवसायी राजू कुमार,टनटन बाबु,डॉ अशोक कुमार,राजू अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल समेत उपस्थित कई गण्यमान्य लोगो को अंग वस्त्र व राम दरबार की प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *