
झारखंड,रामगढ़ से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

रामगढ़:- आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, कंकेबार (रामगढ़) में एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में चार प्रशिक्षण केंद्रों—
एकदंता एजुकेशनल ट्रस्ट, एयरोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड, फ्रॉस्टीज प्राइवेट लिमिटेड एवं जेआईएस फाउंडेशन—ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कुलदीप सिंह (परियोजना सहायक, यूएनडीपी रामगढ़) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड मोहित कुमार, सेंटर मैनेजर अनीशा कुमारी एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रेरणा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्लेसमेंट ड्राइव में चार प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियों—
फिनिक्स हेल्थकेयर (पुणे), केयर एट होम (रांची), एलएमएस कॉर्पोरेट सर्विसेज (बैंगलोर) एवं एससीएम गारमेंट्स (तमिलनाडु)—ने भाग लेकर अभ्यर्थियों का चयन किया।
इस अवसर पर कुल 55 चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जबकि 20 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सेंटर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मुख्यमंत्री सारथी योजना युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
